अग्रसेन बालिका शिक्षा सदन 
बंगाल

अग्रसेन बालिका शिक्षा सदन में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनी महाराजा अग्रसेन जयंती

प्राचार्य सरोज कुमार श्रीवास्तव और नवीन टिकमानी ने किया माल्यार्पण, दिवंगत बासुदेव टिकमानी के योगदान को किया याद

Ravi

हावड़ा : लिलुआ स्थित अग्रसेन बालिका शिक्षा सदन में आश्विन शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर महाराजा अग्रसेन जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सरोज कुमार श्रीवास्तव और शिक्षा हितैषी नवीन टिकमानी ने परिसर में स्थापित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।

इस अवसर पर उप-प्राचार्य काकोली नाग सहित विद्यालय के विभागीय अधिकारी और शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं। इसी क्रम में अग्रसेन बॉयज स्कूल के अधिकारियों ने गिरिश घोष रोड स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर मां दुर्गा की संगीतमय वंदना भी की गई।

महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलने का आह्वान

प्राचार्य सरोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों का अनुसरण कर व्यक्ति और समाज निरंतर प्रगति कर सकते हैं।

उन्होंने अग्रसेन बालिका शिक्षा सदन और अग्रसेन बॉयज स्कूल की स्थापना सहित महाराजा अग्रसेन की स्मृतियों को संजोने में दिवंगत शिक्षाव्रती बासुदेव टिकमानी के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि बासुदेव टिकमानी का कार्य पूरे अग्रवाल समाज के लिए गौरव का विषय है।

इस अवसर पर नवीन टिकमानी ने सभी को महाराजा अग्रसेन जयंती और शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने समाज के लोगों से महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने और अपने समाज की प्रतिष्ठा बढ़ाने का आह्वान किया।

SCROLL FOR NEXT