बंगाल

दक्षिण फाल्गुनी क्लब के दुर्गापूजा महोत्सव का शुभ उद्घाटन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर पूजा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया

sabita

कोलकाता : चतुर्थी की पावन संध्या पर गड़िया दक्षिण फाल्गुनी क्रीड़ा प्रांगण में दक्षिण फाल्गुनी क्लब द्वारा आयोजित शारदीय दुर्गापूजा महोत्सव का शुभ उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने माँ दुर्गा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके पूजा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट समाजसेवी कमल कुमार दुगड़, क्लब के अध्यक्ष बी. के. साहा, पूजा समिति के अध्यक्ष स्वपन रुद्र, क्लब के सचिव अजय कुमार यादव, बूथ अध्यक्ष बिराज बंधु लाहिड़ी, मंडल अध्यक्ष डॉ. संजय मंडल, देवज्योति, प्रलय गायेन, सुमन मंडल, निताई राय चौधरी सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।अतिथियों की उपस्थिति एवं सहभागिता से उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सभी ने माँ दुर्गा से समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। दक्षिण फाल्गुनी क्लब की ओर से सभी अतिथियों, सदस्यों एवं शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया तथा सभी को शारदीय दुर्गोत्सव की शुभकामनाएँ दी गईं।

SCROLL FOR NEXT