बंगाल

सोनपुर मेला 2026 में ईसीएल ने उन्नत खनन प्रौद्योगिकी का किया प्रदर्शन

Neha Singh

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : भारत सरकार के माननीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री, श्री सतीश चंद्र दुबे ने बिहार के ऐतिहासिक सोनपुर मेले में कोल इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन), श्री गुंजन कुमार सिन्हा ने उनका स्वागत किया।

पवेलियन का प्रमुख आकर्षण ईसीएल द्वारा प्रदर्शित लॉन्गवॉल एवं कंटीन्यूअस माइनर तकनीक का कार्यशील मॉडल है, जो आधुनिक मशीनीकृत भूमिगत खनन पद्धतियों तथा भारतीय कोयला उद्योग में हो रही तकनीकी प्रगति को दर्शाता है।

सदियों पुराने इतिहास और एशिया के सबसे बड़े पारंपरिक मेलों में से एक के रूप में प्रसिद्ध सोनपुर मेला, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के उत्सव का एक जीवंत मंच है।

इस मेले में अपनी सहभागिता के माध्यम से ईसीएल ने परंपरा की गौरवशाली विरासत और तकनीकी प्रगति के आधुनिक दृष्टिकोण का अनूठा संगम प्रस्तुत किया है।

SCROLL FOR NEXT