प्रदेश कांग्रेस की तरफ से सोमवार को एसआईआर को लेकर निकाली गयी रैली में प्रतिवाद करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार। साथ में हैं कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता 
बंगाल

‘दादागिरी नहीं चलेगी’: SIR को लेकर कांग्रेस सड़क पर

गरीब लोग होंगे प्रभावित : शुभंकर सरकार

sabita

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : प्रदेश कांग्रेस की तरफ से सोमवार को एसआईआर को लेकर रैली निकाली गयी। मध्य कोलकाता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिये वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास कर रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार के नेतृत्व में जुलूस बैंकशाल कोर्ट के पास से शुरू हुआ और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर बढ़ा। बाद में सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने निर्वाचन आयोग पर ‘वास्तविक मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने’ का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया, ‘तथाकथित तार्किक विसंगतियों की आड़ में निर्वाचन आयोग वैध मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश कर रहा है। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है।’ कांग्रेस नेता ने दावा किया कि एसआईआर से गरीब और हाशिए पर मौजूद वर्ग सबसे अधिक प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि हम मनमानी और अपारदर्शी प्रक्रियाओं के माध्यम से लोगों के मताधिकार छीनने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि यदि निर्वाचन आयोग मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं करता है तो पार्टी अपना आंदोलन जारी रखेगी। शुभंकर सरकार ने आगे कहा कि हियरिंग के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। पूरा दस्तावेज देने के बाद भी उन्हें परेशानी हो रही है। अगर किसी वैध मतदाता का नाम कट जाता है तो कौन से भाजपा नेता या तृणमूल नेता के पास जायेंगे। हमलोग निर्वाचन आयोग से साफ कहना चाहते हैं कि यह देश, यह राज्य हमारा है, आम लोगों का है। यहां कोई दादागिरी नहीं चलेगी।

SCROLL FOR NEXT