बंगाल

वन कर्मियों के लिए सीएम ने दिया पूजा गिफ्ट

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सीएम शुभेंदु अधिकारी ने शारदीय उत्सव के अवसर पर विशेष तोहफे की घोषणा की है। आगामी अक्टूबर यानी दुर्गापूजा के मौसम से विभाग के रेंजर, बीट ऑफिसर, फॉरेस्ट गार्ड और वन सहायकों के वेतन एवं भत्तों में बढ़ोतरी की जाएगी।

किसकी कितनी होगी वेतन वृद्धि ?

* रेंजर: राज्य में कार्यरत करीब 500 रेंजरों का मासिक वेतन 5,000 बढ़ाया जाएगा।

* बीट ऑफिसर: करीब 500 बीट ऑफिसरों के वेतन में भी अक्टूबर से हर महीने 5,000 की बढ़ोतरी होगी।

* फॉरेस्ट गार्ड: विभाग के 650 फॉरेस्ट गार्डों का मासिक वेतन भी 5,000 रुपये बढ़ाया जाएगा।

* वन सहायक: राज्यभर के 1,500 वन सहायकों को अब तक 10,000 मासिक भत्ता मिलता था। इसे 2,000 बढ़ाकर 12,000 प्रति माह कर दिया गया है।

अक्टूबर से ही मिलेगा लाभ

जंगलों की सुरक्षा और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए दिन-रात काम करने वाले कर्मचारियों के लिए यह खुशखबरी साझा करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि आगामी अक्टूबर महीने में दुर्गापूजा के अवसर से ही वेतन और भत्तों की नई बढ़ी हुई दरें लागू कर दी जाएंगी।

वहीं अलीपुर चिड़ियाघर में नया एक्वेरियम सहित वन विभाग के अनेक कामों को मंजूरी दी गयी है। प्रकृति के लिए वन विभाग की भूमिका सबसे अहम है।

SCROLL FOR NEXT