बंगाल

तृणमूल में शामिल हुए मयना के भाजपा नेता

कहा : मयना सीट जीतेगी तृणमूल

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : शुक्रवार को तृणमूल भवन में मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और तृणमूल नेता कुणाल घोष की उपस्थिति में मयना के भाजपा नेता चंदन मंडल तृणमूल में शामिल हो गये। पार्टी में उनका स्वागत किया गया। भाजपा छोड़ने के पीछे उन्होंने विधायक अशोक डिन्डा को जिम्मेदार ठहराया। चंदन मंडल का आरोप है कि मयना में मछली पालन को बढ़ावा देने तथा जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए भाजपा व स्थनीय विधायक ने कोई अग्रणी भूमिका नहीं निभाई। इसलिए विकास के लिए वह तृणमूल में शामिल हुए। कुणाल घोष ने कहा कि मयना में चंदन मंडल जाना माना नाम है। ममता बनर्जी के उन्नयन पर भरोसा रखकर वह तृणमूल में शामिल हुए। भाजपा विधायक को लोग वहां खोज नहीं पाते थे, लोग उनसे सवाल करते थे। चंदन ने कहा कि मयना के लोगों के लिए काम करना चाहता हूं। मैं वामफ्रंट करता था, मैं कैसे भाजपा नेता हो गया, मैं खुद समझ नहीं पा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक ने कोई ठोस काम नहीं किया है। मैं मयना के लिए काम करना चाहता हूं। विधानसभा चुनाव में मयना सीट पर तृणमूल जीत दर्ज करेगी।

भाजपा विधायक अशोक डिन्डा

उनके जाने से वोट और बढ़ गया : अशोक डिन्डा

अपने पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा विधायक अशोक डिन्डा ने कहा कि किसी के जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। उलटे उनके जाने से मेरा वोट 5 हजार और बढ़ गया है। 2024 में सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय को कहा था हरायेंगे लेकिन क्या हुआ। वह भाजपा के साथ कभी नहीं थे। 3-4 सालों से तृणमूल नेताओं के साथ ही जुड़े थे।

SCROLL FOR NEXT