बंगाल

Bengal News : पति गया जेल तो देवर से कर ली शादी

– बाहर निकलते ही हुआ बवाल

– इकबालपुर थाना इलाके की घटना

– दंपति पर व्यक्ति ने किया धारदार हथियार से हमला

– दंपति के वार से अभियुक्त का पैर टूटा

कोलकाता : महानगर में पति के जेल जाने पर एक महिला ने अपने देवर से शादी कर ली। घटना से गुस्साये शेख सागीर ने जेल से बाहर आते ही अपनी पूर्व पत्नी और उसके पति पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर दिया। घटना इकबालपुर थानांतर्गत डॉ.सुधीर बोस रोड की है। आरोप है कि अभियुक्त ने चॉपर से शेख शकील और उसकी पत्नी सबीना पर हमला किया। हमले में महिला के हाथ और शकील के सिर में चोट आयी है। इधर, दंपति ने अभियुक्त के पैर पर ईंट से वार किया। हमले में अभियुक्त शेख सागीर उर्फ कालू का पैर टूट गया। पुलिस ने मामले में शेख सागीर को गिरफ्तार कर लिया है।क्या है पूरा मामलाजानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर 1 बजे डॉ.सुधीर बोस रोड से जब शेख शीकल और उसकी पत्नी सबीना पैदल ही गुजर रहे थे तभी अभियुक्त शेख सागीर ने दोनों पर चॉपर से हमला कर दिया। आरोप है कि सागीर के हमले में शकील के सिर और शरीर के अन्य हिस्से में चोट आयी। इस दौरान शकील की पत्नी सबीना ने जब उसे बचाने की कोशिश की तो अभियुक्त ने उसके साथ भी मारपीट की। ऐसे में सबीना ने अभियुक्त सागीर के पैर पर ईंट से वार कर दिया। हमले में सागीर का पैर टूट गया। हमले में घायल दोनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां शकील का इलाज चल रहा है।वहीं सागीर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वर्ष 2004 से अब तक कई बार अभियुक्त शेख सागीर जेल जा चुका है। इस बीच सागीर के भाई शकील ने उसकी पत्नी से शादी कर ली। इसके बाद से दोनों में दुश्मनी हो गयी। पहले भी एक बार सागीर ने अपने भाई और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया था। घटना के बाद वह जेल गया था। गत 1 मार्च 2024 को सागीर जेल से बाहर आया और दुश्मनी के कारण गुस्से में आकर उसने शुक्रवार की दोपहर एक बार फिर उनपर हमला किया।

SCROLL FOR NEXT