विधानसभा में मुकुल राय को श्रद्धांजलि दी गयी।  
बंगाल

भावुक हुए फिरहाद ने कहा, मेरे मुकुल दादा चले गये

भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : मंत्री फिरहाद हकीम ने वरिष्ठ नेता मुकुल राय के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्हें विधानसभा में श्रद्धांजलि देने पहुंचे फिरहाद हकीम भावुक हो गये। उन्होंने कहा कि सभी के लिए वह मुकुल राय थे मगर मेरे लिए वह मेरे मुकुल दादा थे। फिरहाद हकीम मुकुल राय के निधन के लिए कही न कही भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मानसिक तनाव उत्पन्न किया। मुकुल राय मन से तृणमूल के आदर्शों नीतियों को से जुड़े थे लेकिन भाजपा ने उन पर दबाव डाला। भाजपा खूनी पार्टी है। फिरहाद हकीम के अलावा मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय, सुजीत बोस ने भी मुकुल राय के पुराने दिनों को याद किया। सुजीत बोस ने कहा कि मुकुल राय का स्वभाव काफी सरल था। उनके साथ बिताये गये पुराने दिन याद आ रहे हैं।

SCROLL FOR NEXT