बंगाल

नंदीग्राम से भावनात्मक पहलू तो रेजीनगर में संगठन पर भरोसा

sabita

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बंगाल में दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पूर्व निजी सहायक की मां हांसी रानी रथ को नंदीग्राम सीट से और पार्टी के पूर्व मुर्शिदाबाद जिला अध्यक्ष सखाराव सरकार को रेजीनगर सीट से मंगलवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया। रथ की उम्मीदवारी से पार्टी के नंदीग्राम अभियान से एक भावनात्मक पहलू जुड़ गया है क्योंकि उनके बेटे चंद्रनाथ रथ की उत्तर 24 परगना में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को हराकर भाजपा के सत्ता में आने के कुछ दिनों बाद हुई थी। रेजीनगर में भाजपा ने संगठनात्मक अनुभव रखने वाले चेहरे पर भरोसा जताया है। सखाराव सरकार पार्टी के पूर्व मुर्शिदाबाद जिला अध्यक्ष और वर्तमान में प्रदेश समिति के सदस्य हैं। नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर छह अक्टूबर को मतदान होगा जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 16 सितंबर है। मतगणना नौ अक्टूबर को होगी।

SCROLL FOR NEXT