बंगाल

ऐतिहासिक हास पोखरी शिव मंदिर में चोरी

Abhijit Dey

मिरिक: मिरिक के बुंगकुलुंग स्थित ऐतिहासिक हास पोखरी शिव मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। मंदिर प्रबंधन समिति के अनुसार, मंदिर से लगभग सात घंटियां, कांसे की प्लेट, दीपक सहित पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री चोरी हो गई है।

गांव से कुछ दूरी पर जंगल के नजदीक स्थित इस शिव मंदिर में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। मंदिर प्रबंधन समिति ने बताया कि उन्हें चोरी की इस ताजा घटना की जानकारी कल शाम मिली।

धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व रखने वाले इस मंदिर में बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में चिंता व्याप्त है। मंदिर प्रबंधन समिति ने घटना पर दुख जताते हुए उम्मीद जताई है कि चोरी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

SCROLL FOR NEXT