रेलवे का घुम शीतकालीन महोत्सव  
बंगाल

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे के घुम शीतकालीन महोत्सव में लगेगा स्टार्टअप मेला

30 नवंबर से 6 दिसंबर तक घुम रेलवे स्टेशन पर होगा आयोजन, स्थानीय उद्यमियों, कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा अपने उत्पादों के प्रचार और बिक्री का अवसर

Ravi

मालिगांव : पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अधीन दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की ओर से 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक घुम रेलवे स्टेशन पर स्टार्टअप मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला 28 नवंबर से शुरू हुए नौ दिवसीय घुम शीतकालीन महोत्सव का हिस्सा है। इसके साथ ही यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे के शामिल होने के 27 वर्ष भी मनाए जा रहे हैं।

मेले में दार्जिलिंग पहाड़ी क्षेत्र के उभरते उद्यमी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई), स्थानीय कारीगर और स्वयं सहायता समूह हिस्सा लेंगे। यहां हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद, पारंपरिक वस्तुएं और स्थानीय स्तर पर निर्मित सामान प्रदर्शित एवं बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

घुम रेलवे स्टेशन पर आयोजित इस मेले से देशी-विदेशी पर्यटकों को स्थानीय उत्पादों और उनके निर्माताओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। उद्यमियों को ग्राहकों की पसंद समझने, उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने और व्यावसायिक संपर्क बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। सीमित स्थान को देखते हुए रेलवे ने जल्द आवेदन करने की अपील की है।

SCROLL FOR NEXT