बंगाल

दीघा जगन्नाथ मंदिर और दुर्गाआंगन को लेकर नवान्न में हुई बैठक

मुख्य बातें : मुख्य सचिव डॉ. मनोज पंत ने निर्देश दिया है कि टूरिस्ट सीजन को देखते हुए दीघा जगन्नाथ मंदिर में भक्तों के लिए व्यवस्था और ज्यादा व्यापक रूप से की जाए। टूरिस्ट गाइड भी बढ़ाने के लिए कहा गया है।

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : दीघा के जगन्नाथ मंदिर तथा न्यू टाउन में प्रस्तावित दुर्गाआंगन को लेकर नवान्न में शुक्रवार को अहम बैठक हुई है। नवान्न सूत्रों के मुताबिक मुख्य सचिव डॉ. मनोज पंत ने कई अहम निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि दुर्गाआंगन के लिए जमीन की मैपिंग का काम शुरू की जाये। ब्लूपिंट तैयार किया जाये। वहीं सामने टूरिस्ट सीजन को देखते हुए दीघा जगन्नाथ मंदिर में और ज्यादा भक्तों के लिए व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। टूरिस्ट गाइड भी बढ़ाने के लिए कहा गया है।

दीघा का जगन्नाथ मंदिर

वीकेंड में भक्तों की भीड़ 50 हजार पार

दीघा का जगन्नाथ मंदिर में भक्तों का समागम बढ़ता जा रहा है। दीघा में केवल पर्यटक नहीं बल्कि भक्तों की संख्या भी यहां बढ़ रही है। दीघा का जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन के अपने सात महीनों में भक्तों की संख्या करोड़ तक छूने वाला है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन दीघा में जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन किया था। अगले दिन से मंदिर के दरवाजे भक्तों के लिए खोल दिये गये। केवल बंगाल से ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों यहां तक विदेशों से भी भक्त यहां भगवान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वीकेंड में यहां भक्तों की भीड़ 50 हजार पार कर जाती है। दीघा जगन्नाथ मंदिर के ट्रस्टी तथा मुख्य पुजारी राधारमण दास ने हाल में ही बताया था कि मंदिर के उद्घाटन से लेकर अब तक करीब 90 लाख से 1 करोड़ के बीच भक्त यहां आये हैं। यहां टूर गाइड सेवा की शुरुआत हुई है। वर्तमान में 4–5 प्रशिक्षित गाइड उपलब्ध हैं। ये गाइड मंदिर वास्तुकला, धार्मिकता और परंपराओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी भक्तों को देते हैं। तीर्थयात्रियों को मंदिर परिसर के विभिन्न हिस्सों, नियमों और प्रक्रियाओं को समझने में आसानी होगी। विंटर वेकेशन में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए गाइडों की संख्या बढ़ाने की योजना है।


SCROLL FOR NEXT