आसनसोल

युवाओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को युवा पीढ़ी याद करती रहेगी और उनसे प्रेरित होती रहेगी

Suraj Choudhary

आसनसोल : भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से आसनसोल साउथ मंडल-3 के काली पहाड़ी मोड़ के पास डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती मनाई गई। मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य कमेटी सदस्य राहुल सिंह एवं बीजेवाईएम जिला उपाध्यक्ष गौरव बनर्जी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मुख्य नारा था का कि एक राष्ट्र में दो संविधान, दो प्रधानमंत्री और दो अलग-अलग झंडे नहीं हो सकते और इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया। भारतवर्ष की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को युवा पीढ़ी याद करती रहेगी और उनसे प्रेरित होती रहेगी। इस मौके पर शुभम भगत, आकाश वर्मा, उपेंद्र ओरांग, आकाश बाउरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।


SCROLL FOR NEXT