गिरफ्तार अभियुक्त  
आसनसोल

तत्काल टिकट की दलाली करता युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन उपलब्ध के तहत RPF बर्नपुर की बड़ी कार्रवाई

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : RPF पोस्ट बर्नपुर ने ऑपरेशन उपलब्ध के तहत तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को बर्नपुर रेलवे स्टेशन के PRS काउंटर से पकड़ा गया। RPF पोस्ट बर्नपुर के ओसी एके गोराई के नेतृत्व में टीम ने तत्काल बुकिंग के दौरान PRS काउंटर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सुभान रजा (23), पिता मुख्तार अहमद, निवासी चक्रवर्ती बाई लेन, आसनसोल साउथ के रूप में बताई। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह दूसरों के लिए तत्काल टिकट बनवाकर प्रति टिकट 800 रुपये एक्स्ट्रा वसूलता था। उसके पास से 1 लाइव तत्काल टिकट (PNR 611-2881923, कीमत 3800 रुपये), 2 भरे हुए और 6 खाली रेलवे रजिस्ट्रेशन फॉर्म बरामद किए गए। सभी सामान वीडियोग्राफी के साथ जब्त किया गया। इस मामले में केस नं. 286/2026, धारा 143 रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उसे गुरुवार को CJM कोर्ट आसनसोल में पेश किया जाएगा। RPF ने कहा कि दलाली के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

SCROLL FOR NEXT