आसनसोल

भगवान राम की भव्य मूर्ति बनाकर की गई पूजा

हीरापुर प्रखंड द्वारा बर्नपुर बारी मैदान में भगवान राम की विशाल मूर्ति बनाकर की गई पूजा

बर्नपुर : विश्व हिंदू परिषद के हीरापुर प्रखंड द्वारा बर्नपुर बारी मैदान स्वामी विवेकानंद सरणी के पास भगवान राम का भव्य मूर्ति बनाकर पूजा-अर्चना की गयी। गौरतलब है कि रामनवमी हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है और सत्य की अधर्म पर विजय का संदेश मिलता है। मौके पर जय शंकर प्रसाद ने कहा कि यह दिन न केवल धर्म, न्याय और मर्यादा की प्रतीक है बल्कि श्रीराम के आगमन का पर्व भी है। आगे कहा कि यह पर्व सत्य की अधर्म पर विजय का भी संदेश देता है। आगे कहा कि 11 साल से विश्व हिंदू परिषद के हीरापुर प्रखंड द्वारा बर्नपुर बारी मैदान में भव्य पंडाल एवं भगवान राम की विशाल मूर्ति बनाकर पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही नित्य पूजा निष्काम भावना रखकर आजीवन किया जाए तो उसका अनंत फल प्राप्त होता है। इस मौके पर श्याम वर्मा, पवन जायसवाल, चंदन साव, जगदीश प्रसाद, अनुराग यादव, बृजेश वर्मा, रूबी गुप्ता, कन्हैया ठाकुर, राहुल सिंह, हर्षित वर्मा, अश्विनी वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT