आसनसोल

श्रम विभाग की सामाजिक सुरक्षा परियोजनाओं का सीधा लाभ श्रमिकों को मिला

कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये का चेक दिया गया

आसनसोल : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रेरणा से और लेबर डिपार्टमेंट की पहल पर आसनसोल के राहा लेन स्थित म्युनिसिपल पार्क ग्राउंड में श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल सरकार की सामाजिक सुरक्षा परियोजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं का सीधा लाभ संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सोशल सिक्योरिटी स्कीम के तहत कंस्ट्रक्शन, ट्रांसपोर्ट और दूसरे अन-ऑर्गनाइज्ड इंडस्ट्रीज समेत अलग-अलग अन-ऑर्गनाइज्ड इंडस्ट्रीज और सेल्फ-एम्प्लॉयड प्रोफेशन में काम करने वाले रजिस्टर्ड श्रमिकों को राज्य सरकार के अपने फंड से फ्री में फाइनेंशियल मदद दी गई। वहीं कार्यक्रम में कई श्रमिकों को पश्चिम बंगाल सरकार के श्रम विभाग के सामाजिक सुरक्षा परियोजनाओं का सीधा लाभ भी पहुंचाया गया और तकरीबन 16 श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये के चेक भी प्रदान किए गये। मौके पर श्रम मंत्री मलय घटक ने कहा कि 2011 तक राज्य में वामपंथियों का शासन था लेकिन सामाजिक सुरक्षा के नाम पर श्रमिकों को शायद ही कुछ मिलता था। वहीं 2011 से 2025 तक जब से ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाला है, श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा पर काफी जोर दिया है और 2278 करोड़ रुपये का लाभ बंगाल के श्रमिकों को मिला है। इस मौके पर डीएम एस पोन्नमबलम, आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी, बोरो चेयरमैन अनिमेष दास, राजेश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT