आसनसोल

एग्जिक्यूटिव व नॉन-एग्जिक्यूटिव क्वार्टर सहित कई कार्यों का हुआ शंखनाद

डीआईसी सुरजीत मिश्रा ने कार्य की रखी आधारशिला

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : बर्नपुर में गुलमोहर के पास नॉन-एग्जिक्यूटिव प्रोजेक्ट साइट पर डीआईसी सुरजीत मिश्रा द्वारा आवासीय भवन, केंद्रीकृत प्रशासनिक और एचआरडी कॉम्प्लेक्स तथा प्रोजेक्ट ऑफिस बिल्डिंग की आधारशिला रखी गयी। डीआईसी सुरजीत मिश्रा ने भूमि पूजन कर एवं नारियल फोड़कर कार्य की शंखनाद किया। बता दें कि सेल आईएसपी 36 हजार करोड़ के तहत आधुनिकीकरण और नया विस्तार करने की योजना पर तेजी से काम शुरू हो चुका है। इतने बड़े प्रोजेक्ट के तहत कार्यकारी और गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के रहने और ऑफिस की जरूरत पड़ेगी, जिसके रहने के लिए क्वार्टर की आवश्यकता है, उसकी आधारशिला रखी गई। सेल आईएसपी के सीओसी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बर्नपुर स्टेट बैंक के सामने सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग, प्रोजेक्ट ऑफिस बिल्डिंग और एचआरडी बिल्डिंग बनाया जायेगा। साथ ही 532 क्वार्टर बनाये जायेंगे जिसमें 468 क्वार्टर का जी प्लस 13 गुलमोहर के पास नॉन-एग्जिक्यूटिव के लिए और 64 क्वार्टर एग्जिक्यूटिव के लिए रिवरसाइड इलाके में बनाया जायेगा। इस मौके पर ईडी फाइनेंस आरके सिन्हा, ईडी एमएम एसके सिंह, ईडी वर्क्स विपिन कुमार सिंह, सीजीएम आईसी (एचआर) जितेंद्र कुमार, सीजीएम प्रोजेक्ट विधानचंद्र देबनाथ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT