उद्घाटन करती मंत्री अग्निमित्रा पॉल  
आसनसोल

महिलाओं का स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता है : मंत्री

आसनसोल जिला अस्पताल में नए स्त्री रोग विभाग का उद्घाटन

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल जिला अस्पताल में रविवार को नए स्त्री रोग विशेषज्ञ विभाग का भव्य शुभारंभ किया गया। इस विभाग का उद्घाटन राज्य की शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल के कर-कमलों द्वारा किया गया। मौके पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इस नए और आधुनिक विभाग के शुरू होने से आसनसोल और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं को अब अपने ही शहर में उन्नत और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। आगे कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। यह विभाग महिला स्वास्थ्य और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करेगा। अब महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह स्थानीय महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात है। इस नए विभाग में महिलाओं से संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, आधुनिक उपकरण और बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। इस पहल से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा और बढ़ेगा। इस मौके पर आसनसोल जिला अस्पताल के सुप्रिटेंडेंट डॉक्टर तपन विश्वास, डॉक्टर श्रीकांत गांगुली, डॉक्टर समीरन माजी, डॉक्टर श्रीकांत माजी, डॉक्टर सैकत बासु, डॉक्टर आर एन लहरी, अस्पताल के अधिकारी, चिकित्सक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT