महिलाओं ने किया रोड जाम  
आसनसोल

आसनसोल में अन्नपूर्णा योजना को लेकर महिलाओं का हल्ला बोल

1.60 करोड़ को मिले 3 हजार, हम वंचित क्यों?

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : अन्नपूर्णा योजना की 3000 रुपये की राशि खाते में न आने से नाराज सैकड़ों महिलाओं का गुस्सा सोमवार को आसनसोल में सड़क पर उतर आया। गौरतलब है कि महिलाओं ने आसनसोल एसडीओ कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर यातायात ठप कर दिया। घंटों तक सड़क पर अफरातफरी का माहौल रहा। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि उन्होंने योजना के लिए सभी जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है, इसके बावजूद उनके खातों में राशि नहीं पहुंची है। सरकार का कहना है कि अब तक करीब 1 करोड़ 60 लाख महिलाओं को लाभ मिल चुका है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है।

प्रदर्शन के दौरान माहौल राजनीतिक हो गया : आक्रोशित महिलाओं ने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। कुछ महिलाओं ने कहा कि अगर पात्र होने के बावजूद उन्हें लाभ नहीं मिल रहा है तो यह योजना सभी के लिए बंद कर देनी चाहिए। सड़क जाम की सूचना मिलते ही आसनसोल पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

कहा महिलाओं ने : प्रदर्शन करती महिलाओं ने कहा कि SDO साहब खुद ने कह रहे हम आपको क्या बताएं? हमने बोला सर हमने ऑनलाइन किया है। जुलाई में किया था उसके बाद 2 महीने से रिजेक्ट दिखा रहा है। अब हम कहां जाएं? वहीं कुछ महिलाएं ने कहा कि मेरा फरदर वेरिफाइड दिखा रहा है। मेरे घर आकर जांच करके गए हैं। फोन पर भी वेरिफिकेशन हुआ है। अब और क्या करें? हम पूरा ऑफिस घूम लिए, कॉरपोरेशन गए, कोई कुछ नहीं बता रहा। आखिर में बोलते हैं घर जाइए, ऑनलाइन किया है तो ऑनलाइन ही जवाब मिलेगा। 4 महीने से ऑनलाइन ही तो हैं। हम बहुत गरीब हैं, हमें 3000 रुपया चाहिए। जो योग्य नहीं हैं, सरकारी नौकरी वाले, रेलवे वाले, जिनके दो-तीन मंजिला मकान हैं उनको मिल रहा है, और जरूरतमंद को नहीं मिल रहा।

SCROLL FOR NEXT