सन्मार्ग संवाददाता
आसनसोल : अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत मासिक राशि नहीं मिलने से नाराज महिलाओं आसनसोल एसडीओ कार्यालय का घेराव किया गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा जून 2026 में इस योजना की शुरुआत की गई थी, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। वहीं पिछले कुछ समय से आसनसोल, दुर्गापुर, सालानपुर और बाराबनी सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं को राशि मिलने में देरी हो रही है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ गया है। कई महिलाओं का आरोप है कि आवेदन किए हुए काफी समय बीत जाने के बाद भी उनके खातों में राशि नहीं पहुंची है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन जमा करने के बाद भी उनके बैंक खाते में रुपये नहीं आ रहे, थक हारकर उन्हें एसीडोओ कार्यलय के सामने विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। वहीं महिलाओं ने बताया कि एसडीओ ने महिलाओं को आश्वासन दिया था राज्य सरकार द्वारा सत्यापित आवेदकों के बैंक खातों में योजना के पैसे आने शुरू हो जाएंगे। सरकार सोशल रजिस्ट्री पोर्टल के माध्यम से आवेदकों की गहन जांच करेगी और यह सुनिश्चित किया जायेगा कि दाता या स्थायी सरकारी नौकरी वाले परिवारों को इसका लाभ न मिले, जिससे प्रक्रिया में थोड़ा समय लगा होगा।