सन्मार्ग संवाददाता
अंडाल : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी रविवार को पुरुलिया जिले के पूर्व निर्धारित दौरे के तहत विशेष विमान से अंडाल स्थित काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से पूरे कम जोशी के साथ मिले। जनप्रतिनिधियों ने उन्हें उतरीय और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों में पांडेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी, दुर्गापुर पूर्व के विधायक चंद्रशेखर बनर्जी, दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लखन घोरुई और आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी के अलावा अन्य कई नेता मौजूद थे। वहीं जिला प्रशासन की तरफ से DM एस पोन्नमबलम तथा आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के CP डॉ. प्रणव कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
क्या कहा मुख्यमंत्री नेइस संक्षिप्त मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों को कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की सभी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में पूरी ताकत लगायें। हर जरूरतमंद तक सरकार की सुविधा पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखें। अंडल एयरपोर्ट क्यों पहुंचे थे मुख्यमंत्री बता दें कि पुरुलिया के टमना में आयोजित करम उत्सव में शामिल होने के लिए विशेष विमान से अंडाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री उतरे थे। एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत और संक्षिप्त मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री पुरुलिया के लिए रवाना हो गए। कुड़मी समाज द्वारा आयोजित विशेष आयोजन में मुख्यमंत्री प्रधान अतिथि के रूप में शामिल हुए