आसनसोल

घर-घर जाकर महिलाओं से की गई बात

हर पार्ट में जाकर महिलाओं से बात की गई

बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम के वार्ड 80 में उन्नयन पांचाली को लेकर घर-घर जाकर महिलाओं को ममता बनर्जी के प्रकल्प के बारे में बताया गया। मौके पर पार्षद राकेश शर्मा ने बताया कि ममता बनर्जी की कुल 94 प्रकल्प को लेकर वार्ड 80 के हर पार्ट में जाकर महिलाओं से बात की गई। साथ ही कहा गया कि अगर किसी को कोई सुविधा नहीं मिल रही है तो पार्षद ऑफिस में आकर अपनी समस्या बतायें या जो महिला कार्यकर्ता इस काम में शामिल है, उसे जानकारी दें। वहीं उन्होंने कहा कि ज्यादातर महिलाओं से बात करने पर उन्होंने कहा कि उन्हें ममता बनर्जी के प्रकल्प का लाभ मिल रहा है। इस मौके पर निकिता राउत, उर्मिला चौधरी, मोमिता दे, रश्मी खान, संगीता देवी, बबीता कुश्हारी, पापिया भट्टाचार्जी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT