आसनसोल

मधुमेह को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए वॉकथॉन का आयोजन

वॉकथॉन की शुरुआत आसनसोल के बीएनआर मोड़ से हुई शुरू

आसनसोल : आसनसोल कोलफील्ड डायबिटीज एसोसिएशन ने विश्व मधुमेह दिवस पर मधुमेह के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए शुक्रवार सुबह वॉकथॉन का आयोजन किया। वॉकथॉन की शुरुआत आसनसोल के बीएनआर मोड़ से शुरू हुई जो आगे बढ़ते हुए 10 बंगाल बीएन एनसीसी ग्राउंड तक गई। गौरतलब है कि आसनसोल कोलफील्ड डायबिटीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह छठे वर्ष का वॉकथॉन अब स्वास्थ्य जागरूकता का एक वार्षिक प्रतीक बन चुका है। इस वर्ष का मुख्य संदेश था 'चलें, स्वस्थ रहें आज की सावधानी ही कल की सुरक्षा है'। पूरे मार्ग में स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े नारे, बैनर और प्रतिभागियों का उत्साह माहौल देखा गया, साथ ही वॉकथॉन के दौरान यातायात को सुचारू रखने के लिए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस विशेष रूप से तैनात थी। इस वॉकथॉन में लायंस क्लब ऑफ आसनसोल (ईस्ट), रोटरी क्लब, संस्कार क्लब, कुल्टी मदद फाउंडेशन, यूनाइटेड होप फाउंडेशन, कुल्टी महोत्सव, आसनसोल संस्कार, एनसीसी और आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस की बैंड टीम सहित कई सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य भी पदयात्रा में शामिल रहे। इस मौके पर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी, जिलाधिकारी एस. पोन्नमबलम, ईसीएल के निदेशक (तकनीकी) नीलाद्रि रॉय, एसीपी कुल्टी जावेद हुसैन, बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके ढल, उद्योगपति सचिन रॉय, आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT