बधाई देते विश्व हिंदू परिषद के सदस्य  
आसनसोल

BMS की प्रचंड जीत पर विश्व हिंदू परिषद ने दी बधाई

कार्यालय पहुंचकर किया सम्मानित

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ (BMS) की हालिया चुनाव में हुई प्रचंड जीत पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस शानदार और ऐतिहासिक सफलता के बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रमुख पदाधिकारियों ने संघ के कार्यालय पहुंचकर नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी जय शंकर, श्याम गोयल और श्याम वर्मा ने बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ के कार्यालय पहुंच कर संघ के नेतृत्व को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और इस ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। आगे कहा कि यह जीत कर्मचारियों के अटूट विश्वास और संगठन की ईमानदारी से की गई मेहनत का परिणाम है। बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ (BMS) ने हमेशा मजदूरों के हित, उद्योग के हित और राष्ट्र के हित को सर्वोपरि रखा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह संगठन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण के लिए और अधिक मजबूती से कार्य करेगा। इस मौके पर बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ के महासचिव संजीत बनर्जी, भारतीय मजदूर संघ के महासचिव संजीत बनर्जी, बर्नपुर ठेकेदार मजदूर संघ के महासचिव संजीत प्रसाद, दीपक सिंह, अमित सिंह, अशोक सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।

SCROLL FOR NEXT