आसनसोल

महिला सशक्तिकरण का मंच बना विजया सम्मेलन

कबड्डी की बेटियों का हुआ सम्मान

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल गर्ल्स कबड्डी एकेडमी की ओर से आयोजित विजया सम्मेलन पोलो ग्राउंड में धूमधाम से संपन्न हुआ। गौरतलब है कि यह आयोजन सिर्फ एक मिलन समारोह नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और बेटियों की ताकत का प्रतीक था। इस अवसर पर एकेडमी की महिला कबड्डी खिलाड़ियों को विशेष रूप से हौंसला बढ़ाया गया। मैदान पर अपनी ताकत, साहस और आत्मविश्वास से पहचान बनाने वाली इन बेटियों की कहानियों ने वहां मौजूद सभी लोगों को प्रेरित किया। मौके पर आसनसोल गर्ल्स कबड्डी एकेडमी के चेयरमैन एवं आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि कबड्डी जैसे खेल में बेटियों का आगे आना ही असली सशक्तिकरण है। जब बेटी मैदान में उतरती है, तो वह सिर्फ खेल नहीं जीतती, बल्कि समाज की सोच को भी बदलती है। वहीं संस्था के वाइस प्रेसिडेंट धर्मवीर साव ने कहा कि इस बार आसनसोल गर्ल्स कबड्डी एकेडमी का दूसरा साल है, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सम्मान समारोह और आपसी मिलन के साथ पूरी शाम आनंद और उत्साह से भरी रही। अभिभावकों ने भी बेटियों को खेल में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आगे कहा कि आसनसोल गर्ल्स कबड्डी एकेडमी का उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और मजबूत बनाना है। इस मौके पर आसनसोल गर्ल्स कबड्डी एकेडमी के प्रेसिडेंट शेखर कुंडु, सेक्रेटरी अर्पिता दत्ता, वाइस प्रेसिडेंट शिवनाथ वर्मा, संजय यादव, शिव शंकर चक्रवर्ती, तुहिन मुखर्जी, वर्किंग प्रेसिडेंट दीप्ति मंडल, ब्रजु मंडल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT