आसनसोल

विधायक ने कई सरकारी विकास कार्यों का किया शुभारंभ

पूजा से पहले शहर को मिलेगा विकास का नया स्पर्श

Gopal Kumar Singh

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : दुर्गापुर में दुर्गा पूजा से पहले विकास कार्यों की झड़ी लग गई है। दुर्गापुर नगर निगम के सभी वार्ड इलाके में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। कहीं लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की पहल, तो कहीं जर्जर सड़कों के मरम्मत कार्य की शुरुआत। वहीं दुर्गा पूजा से पहले पूरा दुर्गापुर विशेष रोशनी से जगमगा उठेगा। शहरवासियों की दैनिक समस्याओं के समाधान और त्योहार के मौसम में शहर को और अधिक आकर्षक बनाने के उद्देश्य से विधायक चंद्रशेखर बंद्योपाध्याय ने कई सरकारी विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। दुर्गापुर के विधान नगर क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से कई विकासात्मक परियोजनाओं की शुरुआत की गई। लंबे समय से विभिन्न इलाकों के लोग पेयजल संकट की शिकायत कर रहे थे। इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। इस कार्यक्रम के दौरान विधायक चंद्रशेखर बंद्योपाध्याय ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की आवश्यकताओं और समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों की योजना बनाई जा रही है। पेयजल, सड़क और प्रकाश व्यवस्था जैसी नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।

SCROLL FOR NEXT