साइबर अपराध का प्रतीक फोटो साभार  
आसनसोल

विधायक का व्हाट्सएप हैक कर लोगों से मांगे गए रुपए

विधायक ने सभी को किया सतर्क

Gopal Kumar Singh

संजय, सन्मार्ग संवाददाता

बर्दवान : विधायक का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर कई लोगों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पूर्व बर्दवान के रायना से विधायक सुभाष पात्रा ने बर्दवान साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। विधायक का दावा है कि हैकरों द्वारा भेजे गए संदेशों में विभिन्न लोगों से 5 हजार, 10 हजार और 20 हजार रुपये की मांग की गई है। पैसे भेजने के लिए एक क्यूआर कोड भी भेजा गया था। ​मंगलवार को एक कार्यक्रम में जाते समय अचानक कई जगहों से फोन आने लगे, जिसके बाद उन्हें इस बात की जानकारी मिली। इसके बाद वे कार्यक्रम में जाने के बजाय सीधे साइबर थाना पहुंचे। ​विधायक का दावा है कि एक अज्ञात नंबर से फोन आया था कि दिल्ली से कोई पत्र आया है। पत्र की डिलीवरी के लिए उस नंबर पर संपर्क करने के बाद उनका फोन और व्हाट्सएप हैकरों के नियंत्रण में चला गया। एक व्यक्ति ने पैसे भेज भी दिए थे। इस बात का पता चलने पर विधायक ने खुद वह पैसा उस व्यक्ति को वापस कर दिया। ​

SCROLL FOR NEXT