गिरफ्तार हेरोइन तस्कर  
आसनसोल

4 किलो 250 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

जब्त हेरोइन की कीमत तीन करोड़ से अधिक

Vijay Shankar

मुर्शिदाबाद : शमशेरगंज थाने की पुलिस ने हेरोइन की तस्करी पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तीन करोड़ की हेरोइन के साथ एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार ड्रग तस्कर का नाम मिनारुल इस्लाम है। वह लालगोला थाने के मधुपुर का रहने वाला है। गिरफ्तार व्यक्ति को शुक्रवार को बहरमपुर में स्पेशल ड्रग कोर्ट में पेश किया गया और 10 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी गई, लेकिन जज ने उसे पांच दिनों की कस्टडी देने का आदेश दिया। फरक्का SDPO दीपेंद्र तमांग ने बताया कि गिरफ्तार युवक लंबे समय से ड्रग तस्करी में शामिल है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से चार किलो ढाई सौ ग्राम हेरोइन जब्त की गई है। जब्त हेरोइन के बारे में पूछताछ के लिए उसे पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है। शमशेरगंज थाने की पुलिस ने बताया कि सूत्रों से जानकारी मिली थी कि गुरुवार रात जंगीपुर से फरक्का के रास्ते मालदा की ओर ड्रग्स की बड़ी खेप तस्करी की जाएगी। खबर के मुताबिक, शमशेरगंज के जलादिपुर इलाके में नेशनल हाईवे नंबर 12 पर नाका सर्च शुरू किया गया था। शाम करीब 7:30 बजे तलाशी के दौरान एक संदिग्ध स्कूटर की सीट के नीचे से बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई।

SCROLL FOR NEXT