सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
बर्नपुर : उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित उत्कल प्रीमियर लीग (UPL) सीजन-2 को लेकर आज जगन्नाथ मंदिर में प्लेयर का चुनाव हुआ। गौरतलब है कि तीन दिनों तक चलने वाले इस क्रिकेट महाकुंभ का उद्घाटन का आज शंख नाद हो गया। टूर्नामेंट की टैगलाइन सिक्स टीम्स, वन ड्रीम, चैंपियंस और प्ले, फाइट, विन।को चरितार्थ करते हुए 6 टीमों के खिलाड़ी ट्रॉफी के लिए पूरी ताकत से भिड़ेंगे। इस सीजन में 6 टीमें खिताब की दौड़ में हैं - सुदर्शन स्ट्राइकर्स, नीलचक्र ब्लास्टर, नंदीघोष वॉरियर्स, दर्पदलन सुपर किंग्स, तलध्वज टाइटंस और गरुड़ चैलेंजर्स। आयोजकों ने बताया कि UPL का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच देना और उत्कल समाज के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है। बर्नपुर में क्रिकेट के इस त्योहार को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अगले 27, 28 और 29 नवंबर को रोमांचक मुकाबले जारी रहेंगे और चैंपियन का फैसला होगा।