26 प्रकार के खाना का आइटम  
आसनसोल

26 आइटम वाला अनलिमिटेड बंगाली भोज

होटल इंपीरियल प्लाजा में पूजा पर विशेष

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : दुर्गापूजा के मौके पर आसनसोल के फेमस होटल इंपीरियल प्लाजा के तरफ से लोगों के लिए एक खास ऑफर लाया गया है। रेस्टोरेंट के मैनेजर ने बताया कि यह उनका पहला साल है और पहले साल में ही वे आसनसोल वासियों को एक छोटा सा उपहार देना चाहते है। 4 दिन का स्पेशल बुफे ये ऑफर 17, 18, 19 और 20 अक्टूबर 4 दिन तक चलेगा। इस थाली में टोटल 26 प्रकार के ऑथेंटिक बंगाली व्यंजन परोसे जाएंगे, जिसमें कई खोए हुए / पुराने जमाने के ट्रेडिशनल बंगाली खाना भी शामिल हैं। रेस्टोरेंट को दुर्गापूजा थीम पर सजाया गया है। मैनेजर ने सभी आसनसोल वासियों को शारदीय शुभेच्छा देते हुए इस भोज का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया है। वहीं होटल के चेयरमैन वीके ढल ने बताया कि वे खाने के शौकीन आसनसोल वासियों के लिए विशेष कुछ करने व ट्रेडिशनल बंगाली खाना पूजा में लोगों को मिले इसी सोच के इसका आयोजन किए हैं। कम कीमत पर बेहतरीन भोजन मिले इसकी व्यवस्था किए हैं।

SCROLL FOR NEXT