सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
बर्नपुर : बर्नपुर के 10 नंबर गेट के पास आज उस वक्त हंगामा मच गया जब सेल आईएसपी के सुरक्षाकर्मी और अधिकारी बीजेपी के दुर्गापूजा शुभकामना बैनर फाड़ने पहुंच गए। आरोप है कि सेल आईएसपी के टाउन विभाग के सुमित मिस्त्री के आदेश पर पूरी टीम आई और हमारे जितने भी होर्डिंग, जितने भी बीजेपी के पॉलिटिकल शुभकामना वाले बैनर लगे थे उसे फाड़ दिया गया। मौके पर मौजूद भाजपा नेता गौरव बनर्जी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्हें रोका। सुरक्षा कर्मी को कहा गया कि हमारे दुर्गा पूजा के शुभेच्छा बैनर को न फाड़ा जाए। पूजा बीत जाने दीजिए बैनर हम खुद ही हटा देंगे। आगे कहा कि टाउन विभाग के सुमित मिश्रा के निर्देश पर एक पूरी टीम आई और सभी बीजेपी के बैनरों को फाड़ना शुरू कर दिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि हर साल दुर्गापूजा पर सभी पार्टियां शुभेच्छा बैनर लगाती हैं। बीजेपी ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्गापूजा तक किसी भी पार्टी के शुभेच्छा बैनर के साथ छेड़छाड़ न की जाए।