सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
बर्नपुर : कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर मतदाता सूची का सर्वे करेंगे। गुरुवार को बर्नपुर बारी मंजिल के इंटक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एआईसीसी महासचिव और बंगाल पर्यवेक्षक शरद राउत ने यह जानकारी दी। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण राय और जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह मौजूद थे। राउत ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी चुनावी पारदर्शिता की मांग उठा रही है। एसआईआर प्रक्रिया में पात्र मतदाताओं के नाम कटने की शिकायतें गंभीर हैं। उन्होंने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति कानून में बदलाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि चयन समिति से CJI को हटाकर कैबिनेट मंत्री को शामिल करने से निष्पक्षता पर सवाल खड़ा होता है। कांग्रेस की मांग है कि नाम काटने और जोड़ने के आंकड़े सार्वजनिक हों औ
र पश्चिम बर्दवान में विधानसभा और ब्लॉकवार आंकड़ों का विश्लेषण हो। तीसरे चरण में कार्यकर्ता परिवार में मतदाताओं की संख्या, नाम कटने और जुड़ने की जानकारी जुटाएंगे। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी दोहराई।