आसनसोल

यूको बैंक ने कार्निवल का किया आयोजन

एमएसएमई, एग्री, रिटेल एवं रिसोर्स कार्निवल का आयोजन

आसनसोल : क्षेत्रीय उद्योग एवं व्यापार को नई ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से यूको बैंक द्वारा आसनसोल स्थित एक निजी हॉल में यूको बैंक एमएसएमई, एग्री, रिटेल एवं रिसोर्स कार्निवल का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि यह आयोजन बैंक एवं व्यापारिक समुदाय के मध्य आपसी विश्वास, सहयोग और साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल थी। मौके पर बैंक के दुर्गापुर अंचल प्रमुख विनोद कुमार ने कहा कि यूको बैंक दुर्गापुर अंचल में निरंतर व्यावसायिक वृद्धि दर्ज कर रहा है, जिसका आधार ग्राहकों का अटूट विश्वास और व्यापारिक संगठनों के साथ सशक्त संबंध हैं। उन्होंने कहा कि बैंक की प्राथमिकता केवल लक्ष्य प्राप्ति नहीं, बल्कि दीर्घकालिक साझेदारी और क्षेत्रीय आर्थिक विकास है। उप महाप्रबंधक संजय नांदुलकर ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि यूको बैंक अपने ग्राहकों के साथ सहभागिता की भावना से कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। बैंक उद्योग एवं व्यापार के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष मुकेश तोदी ने यूको बैंक की ग्राहक-केन्द्रित सेवाओं, त्वरित समर्थन एवं सकारात्मक दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुये कहा कि यूको बैंक व्यापारिक समुदाय के लिए एक विश्वसनीय वित्तीय साझेदार के रूप में स्थापित हुआ है। इस मौके पर यूको बैंक उप अंचल प्रमुख निवेदिता गांगुली, सेल आईएसपी के जीएम नब किशोर शेट्टी, आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभुनाथ झा, सलाहकार नरेश अग्रवाल, पवन गुटगुटिया सहित अन्य उद्योगपति उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT