उद्घाटन करते सेल आईएसपी के ईडी अधिकारी  
आसनसोल

दो आदिवासी गांवों को मिली नई सौगात

सेल-आईएसपी की CSR पहल

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : सेल के इस्को स्टील प्लांट ने अपने CSR के तहत आदिवासी इलाकों में विकास कार्यों की रफ्तार तेज कर दी है। बता दें कि सेल आईएसपी के वरिष्ठ अधिकारियों ने दो अलग-अलग आदिवासी बहुल गांवों में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया। पहला कार्यक्रम दहारडीह गांव में हुआ, जहां यहां ED (प्रोजेक्ट) प्रवीण कुमार ने नवनिर्मित कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान ED (एचआर) जितेंद्र कुमार, CGM (प्रोजेक्ट) बिधान देव नाथ, CGM (टीएस) प्रदीप्त बनर्जी, GM(टीएस) भास्कर कुमार, AGM(सीएसआर) पवन कुमार सिंह मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि यह भवन गांव वालों की बैठकों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक कार्यों के लिए इस्तेमाल होगा। गांव में अब तक ऐसा कोई साझा भवन नहीं था, इससे लोगों को काफी सुविधा होगी।

हडामडीह में स्वच्छता को बढ़ावा

दूसरा कार्यक्रम हडामडीह गांव में आयोजित हुआ, जहां ईडी प्रोजेक्ट प्रवीण कुमार ने नवनिर्मित टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इस पहल से गांव में खुले में शौच की समस्या कम होगी और बीमारियों से बचाव होगा। खासकर महिलाओं और बच्चों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। SAIL-ISP प्रबंधन का कहना है कि आसपास के गांवों के समग्र विकास के लिए कंपनी प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में आने वाले दिनों में और भी काम किए जाएंगे। इस मौके पर सेल आईएसपी के टाउन विभाग एवं सीएसआर के अधिकारी मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT