मंत्री को सम्मानित करते पूर्व तृणमूल पार्षद  
आसनसोल

रहमत नगर में मुस्लिम समुदाय की दो बड़ी मांगें मंजूर, अग्निमित्रा पॉल ने दिया आश्वासन

एक मंच पर दिखे मंत्री एवं पूर्व तृणमूल पार्षद

Suraj Choudhary

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : रहमतनगर यंग मेन्स सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रहमतनगर स्थित एक हॉल में एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल का स्थानीय लोगों एवं संस्था के सदस्यों की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने मंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया।आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 82 एवं 83 को लेकर बैठक में स्थानीय लोगों ने दो प्रमुख मांगें रखीं - शव रखने के लिए अलग घर (जनाजा गाह) की व्यवस्था और इलाके में पुस्तकालय का निर्माण।स्थानीय लोगों ने बताया कि मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार से पहले शव को रखने के लिए उचित जगह नहीं है, जिससे काफी परेशानी होती है। वहीं युवाओं और छात्रों के लिए पुस्तकालय की सख्त जरूरत है। दोनों मांगों को सुनने के बाद विधायक अग्निमित्रा पॉल ने दोनों प्रस्तावों को मंजूरी देने की घोषणा की और जल्द काम शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान अग्निमित्रा पॉल ने तृणमूल सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले कार्यकाल में क्षेत्र के विकास पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने पर जनता की मांगों को पहले प्राथमिकता दी जा रही है। एक मंच पर दिखे पूर्व तृणमूल पार्षद एवं बोरो चेयरमैन बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे आसनसोल नगर निगम के वार्ड 84 के पूर्व पार्षद एवं बोरो 6 के बोरो चेयरमैन डॉ. देवाशीष सरकार, जो अग्निमित्रा पॉल के साथ एक ही मंच पर नजर आए। उनकी मौजूदगी को देखते हुए चर्चा का विषय बना कि डॉक्टर देवाशीष सरकार भाजपा के साथ है। मौके पर डॉक्टर देवाशीष सरकार ने माना कि तृणमूल शासन में रहमत नगर का अपेक्षित विकास नहीं हुआ। इसके बाद सियासी गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं। मंत्री अग्निमित्रा पॉल द्वारा दो मांगों को मंजूरी दिए जाने और पूर्व तृणमूल पार्षद डॉ. देवाशीष सरकार के बयान के बाद अब स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों पर भी लोगों की नजर बनी हुई है। इस मौक पर डॉक्टर खालिद खान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT