आसनसोल : आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सभाकक्ष में साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था आस्था ने अपने संस्थापक घासीराम अग्रवाल की 14वीं पुण्यतिथि पर एक भव्य साहित्यिक समारोह का आयोजन किया। गौरतलब है कि इस आयोजन में समाजसेवा के लिए आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभुनाथ झा और साहित्य के क्षेत्र में धनबाद की डॉ. अरुणा सोनी को उत्कृष्ट योगदान के लिए चौदहवीं घासीराम अग्रवाल स्मृति सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों और संस्था के परिवारजनों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम के संयोजक नवीन सिंह ने स्वागत वक्तव्य में सभी आगंतुकों का अभिनंदन किया। सम्मान समारोह का संचालन कोलकाता की कविता शर्मा ने किया। वहीं कार्यक्रम का दूसरा सत्र राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन को समर्पित था। कवि नरेन्द्र गुप्ता रायगढ़ , श्रृंगार रस की कवयित्री प्रीति सुमन, सीतामढ़ी और मंजु कुमारी, कोलकाता तथा हास्य कवि पवन बांके बिहारी ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आस्था के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने संस्था के कार्यक्रमों और कवियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। इस आयोजन में आस्था के संरक्षक अरुण कुमार अग्रवाल और अशोक अग्रवाल, डॉ. दामोदर मिश्र, आशा शर्मा, डॉ. कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, सीताराम बगड़िया, महावीर राजी, सृंजय, अशोक आशीष, सत्यनारायण दारुका, दीपक तोदी, जगदीश शर्मा, मुकश तोदी, प्रेम गोयल, ओम बगड़िया, नीता श्रीवास्तव, प्रदीप साहू, दिनेश गुप्त गर्ग, आनंद कुमार, अखिलेश कुमार झा मौजूद थे।