आसनसोल

अवैध शराब के साथ 2 गिरफ्तार

51,300 रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आरपीएफ बराचक पोस्ट एवं वेस्ट पोस्ट आसनसोल मंडल द्वारा ऑपरेशन सतर्क के तहत 51,300 रुपये मूल्य की अवैध शराब सहित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ आसनसोल का कहना है कि सूत्रों से जानकारी मिली थी कि दो लोग अवैध शराब ट्रेन के माध्यम से दूसरी जगह ले जा रहे हैं। इसके बाद ऑपरेशन सतर्क के तहत जांच अभियान शुरू कर दो व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों एवं जब्त सामान को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु संबंधित आबकारी विभाग को सौंप दिया गया है।

SCROLL FOR NEXT