आसनसोल

नाबालिक के यौन शोषण के दो मामलों में दो गिरफ्तार

नॉर्थ थाना एवं हीरापुर थाना क्षेत्र में घटी है घटना

आसनसोल / बर्नपुर : नाबालिग लड़की के कथित अपहरण और यौन शोषण के मामला में पुलिस द्वारा लगातार हो रही गिरफ्तारी के बाद भी लोग सचेत नहीं हो रहे हैं। ऐसे ही दो मामले आसनसोल नॉर्थ थाना एवं हीरापुर थाना में आये हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि आसनसोल नॉर्थ थाना की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसका यौन शोषण करने से संबंधित मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रोहन बास बताया गया है। उसे सोमवार को आसनसोल जिला अदालत के पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया। मामले के जांच अधिकारी ने उक्त मामले पर अपनी विशेष छानबीन करने का हवाला देते हुए उसे पुलिस रिमांड पर लेने की अपील अदालत से की। अदालत ने अभियुक्त की जमानत अर्जी रद्दकर उसे 2 दिनों की रिमांड पर पुलिस के साथ भेज दिया। वहीं एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसका यौन शोषण करने समेत पोक्सो एक्ट के तहत हीरापुर थाना में 8 नवंबर को एक मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद हीरापुर थाना की पुलिस ने छानबीन कर अभियुक्त को राधानगर रोड स्थित छिन्नमस्ता मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम दीपक जोरदार है। वहीं अभियुक्त को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

SCROLL FOR NEXT