बरामद हथियार  
आसनसोल

हथियारों के जखीरे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद : पुलिस ने पांच हथियारों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार दोपहर पुलिस ने जियागंज थाने के मुकुंदबाग इलाके में छापेमारी कर दो युवकों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुर्शिदाबाद जिला पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने एक गुप्त सूचना पर जियागंज थाने के मुकुंदबाग इलाके में छापेमारी की। इस दौरान दो युवकों को सड़क पर संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा गया, जिसके बाद उन्हें पकड़ा गया। वहीं तलाशी लेने पर उनके पास से पांच हथियार बरामद किए गए। गिरफ्तार लोगों के नाम खालिक शेख और सूरज मंडल हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों मालदा के वैष्णवनगर थाना इलाके के रहने वाले हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से 7 mm की 5 पिस्तौल, 10 मैगजीन और 35 राउंड कारतूस बरामद किए गए। बरामद हथियारों और कारतूसों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। गिरफ्तार लोगों को बुधवार को लालबाग अनुमंडल कोर्ट में पुलिस हिरासत के लिए अर्जी के साथ पेश किया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सचिन मक्कड़ ने कहा, "गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हथियार और गोलियां बरामद हुई हैं। घटना की जांच की जा रही है।" पुलिस ने कहा कि अभियुक्तों को कस्टडी में लेकर पूछताछ करने पर पता चलेगा कि हथियार कहां से लाए गए थे और उन्हें ले जाने का प्लान था।

SCROLL FOR NEXT