अदालत का प्रतीक फोटो साभार  
आसनसोल

पत्थर कारोबारी टुल्लू मंडल मामले में दो अभियुक्त पुलिस रिमांड पर

Gopal Kumar Singh

राजेश, सन्मार्ग संवाददाता

बीरभूम : विवादित पत्थर व्यवसायी टुल्लू मंडल मामले में अभियुक्त मीना मंडल और भूमि विभाग के कर्मचारी प्रबीर कुमार दास को सिउड़ी अदालत ने नए सिरे से चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इससे पहले मीना के घर से भारी मात्रा में सोना और नकदी बरामद होने के बाद उन्हें और प्रबीर को गिरफ्तार किया गया था। दोनों एक महीने से अधिक समय से न्यायिक हिरासत में थे। ​सोमवार को सरकारी वकील ने नई जानकारी के सत्यापन और जांच के हित में उनकी फिर से पुलिस हिरासत की मांग की। दूसरी ओर, बचाव पक्ष के वकीलों का दावा है कि हाल ही में इस मामले में एक अन्य अभियुक्त की जमानत मंजूर होने के कारण ही पुलिस बौखलाहट में इन्हें दोबारा हिरासत में लेने का आवेदन कर रही है। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद जज ने चार दिनों की हिरासत मंजूर कर ली।

SCROLL FOR NEXT