बर्नपुर : आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन तृणमूल कांग्रेस की तरफ से बर्नपुर त्रिवेणी मोड़ स्थित संप्रीति भवन में एक सभा का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि आसनसोल दक्षिण विधानसभा में बहुत से मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से डिलीट हो गये हैं, उन्हें वोटर लिस्ट में जुड़वाने को लेकर सभी 22 वार्डों के कर्मियों को लेकर यह सभा की गई। मौके पर आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णेंदु चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार एवं भाजपा मिलकर हजारों लोगों का नाम वोटर लिस्ट से डिलीट करवाकर सोच रहे हैं कि वे विधानसभा चुनाव जीत जायेंगे तो यह उनका सपना सपना ही रहेगा। साथ ही कहा कि हर वार्ड के बूथ स्तर पर काम होगा और बीएलए को निर्देश दिया जायेगा कि अपने- अपने बूथ पर डिलीटेड लोगों का नाम फॉर्म भरवाकर जोड़वाये जायें। साथ ही कहा कि किसी भी मतदाता का नाम कटने नहीं देंगे। इस मौके पर तृणमूल प्रत्याशी तापस बनर्जी, आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ. देवाशीष सरकार, शिवानंद बाउरी, एमएमआईसी सह पार्षद मानस दास, अनूप माजी, गुरमित सिंह, अशोक रूद्र, सोहराब अली, सोना गुप्ता, सीमा मंडल, श्रावणी विश्वास, राकेश कुमार शर्मा, यूथ अध्यक्ष आनंद उपाध्याय, कौस्तब बनर्जी, अर्गो दूबे, आईएनटीटीयूसू के ब्लॉक अध्यक्ष उत्पल सेन, समीर खान सहित अन्य लोग मौजूद थे।