इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता
दुर्गापुर : दुर्गापुर 14 नंबर वार्ड के नूतन पल्ली स्थित तृणमूल कांग्रेस के दलीय कार्यालय में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। तृणमूल कार्यालय पर कब्जा करने का भी आरोप है। तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना के लिए स्थानीय भाजपा नेतृत्व पर आरोप लगाया है, जबकि भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि यह स्थानीय लोगों के गुस्से और क्षोभ का नतीजा है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की गई है। वहीं कार्यालय के अंदर रखे सामान को तोड़कर पास की नाली में फेंक दिया गया है। तृणमूल कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया गया। इतना ही नहीं, तोड़फोड़ के बाद कार्यालय पर नया ताला भी लगा दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट है। इस बारे में तृणमूल के पूर्व युवा अध्यक्ष राजू सिंह ने कहा कि पुलिस के साथ स्थानीय भाजपा विधायक से भी दलीय कार्यालय वापस दिलाने की अपील की है। इसे अलोकतांत्रिक और हिंसक राजनीति करार दिया है। वहीं दूसरी तरफ आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए विधायक लक्ष्मण चंद्र घोरूई ने कहा कि असली घटना कुछ और ही है। विधायक के मुताबिक राजू सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाया गया और जबरदस्ती डरा-धमका कर तृणमूल के कार्यालय की सफाई करवाई गई थी। भाजपा विधायक ने दावा किया कि जो तोड़फोड़ हुई, वह स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के आक्रोश का प्रभाव है। यह कोई पूर्व नियोजित हमला नहीं है। इस घटना के बाद से 14 नंबर वार्ड में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। वहीं दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं। इस दौरान पुलिस निगरानी के साथ पूरे मामले की