आसनसोल

तृणमूल पार्षद रीना मुखर्जी ने पार्षद पद से दिया इस्तीफा

पारिवारिक कारणों का बताया वजह

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के वार्ड 13 की तृणमूल पार्षद रीना मुखर्जी ने निजी और पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि वह अभी अपने इस्तीफे के मंजूर होने का इंतजार कर रही हैं। मौके पर उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय को इस्तीफा भेज दिया है। आगे कहा कि हाल के दिनों में निजी और पारिवारिक हालातों की वजह से उन्हें यह मुश्किल फैसला लेना पड़ा। भावुक होकर उन्होंने कहा, मैंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत इलाके के लोगों का विकास करने और जनता की सेवा करने के मकसद से की थी। पार्षद के तौर पर सेवा करते हुए मैंने हमेशा लोगों के साथ रहने की कोशिश की है। रीना मुखर्जी ने यह भी कहा कि नॉमिनेशन पेपर जमा करने के समय से ही मेरी मां गंभीर रूप से बीमार थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बाद में मेरी मां का निधन हो गया। निजी जीवन में इस गहरे दुख के बावजूद मैंने वार्ड के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश जारी रखी है। उन्होंने कहा कि उनसे जितना हो सका, उतना कार्य किया है। मुझे सबका प्यार और सपोर्ट मिला है। हालांकि रीना मुखर्जी ने साफ कहा है कि उनके फैसले के पीछे कोई राजनीतिक वजह नहीं है।

SCROLL FOR NEXT