आसनसोल

भाजपा कार्यकर्ता का भी ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान

बाजार इलाके से 100 मीटर दूर जांच अभियान चलाने की मांग

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : हीरापुर थाना क्षेत्र के बर्नपुर बस स्टैंड के पास ट्रैफिक पुलिस द्वारा हेलमेट जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक युवक को बिना हेलमेट पहने देख पुलिस ने उसका चालान काटा। चालान काटने के दौरान युवक ने अपनी पहचान भाजपा कार्यकर्ता के रूप में बतायी, इसके बाद भी पुलिस ने अपनी ड्यूटी निभाते हुये चालान काटा। वहीं ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि ऊपर से ऑर्डर है कि सभी ट्रैफिक इलाके में जांच अभियान चलाया जाये और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी। वहीं घटना के बाद बाजार जाने वाले लोगों में दहशत फैल गई। इसके बाद बाजार के लोगों ने भाजपा नेता पवन कुमार सिंह के कार्यालय जाकर उनसे बाजार इलाके से 100 मीटर दूर जांच अभियान चलाने की मांग की। इसके बाद पवन कुमार सिंह ने कार्यकर्ता एवं बाजार के लोगों को लेकर हीरापुर थाना गये और थाना प्रभारी से मुलाकात किए। वहीं हीरापुर थाना के प्रभारी ने कहा कि यह ट्रैफिक का मामला है, हीरापुर ट्रैफिक प्रभारी से बात करें। मौके पर भाजपा नेता पवन सिंह जांच अभियान को लेकर डीसी ट्रैफिक से बात करने कार्यालय पहुंचे। वहीं डीसी ट्रैफिक से कहा कि मानवीय संवेदना को देखते हुये बाजार इलाके में हेलमेट जांच अभियान नहीं चलाया जाये। पुलिस का कार्य सराहनीय है पर जांच अभियान से लोग बाजार जाने से डर रहे हैं और लोगों के बिजनेस पर असर पर रहा है।


SCROLL FOR NEXT