आसनसोल

‘वोल्वो बस के कारण लग रहा है जाम, काली पहाड़ी स्थानांतरित करने की उठी मांग’

शहर को जमा मुक्त करने को लेकर काफी देर तक हुआ चर्चा

आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी ट्रैफिक पीवीजी सतीश ने आसनसोल सबडिवीजन के बस और मिनी बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं बस यूनियनों के नेताओं के साथ कार्यालय में बैठक की। गौरतलब है कि बराकर से लेकर रानीगंज तक शहर को जाम मुक्त करने के लिए क्या-क्या करने की आवश्यकता है, इस बारे में विचार-विमर्श किया गया। मौके पर मौजूद विभिन्न ट्रैफिक ओसी ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या को बस मालिकों एवं बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों के सामने रखा गया। कुछ ट्रैफिक ओसी ने अवैध तरीके से पार्किंग तो किसी ने चलती बस में सवारी को नहीं चढ़ाने को लेकर बात की। मौके पर राजू अहलूवालिया ने कहा कि इस बैठक में मूलतः बस और मिनी बस एसोसिएशन के लोग उपस्थित थे और आसनसोल क्षेत्र को किस तरह से जाममुक्त किया जा सके, इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कहा कि आसनसोल बस स्टैण्ड काफी छोटा है, जिस कारण बहुत सारी बसों को बाहर रखना पड़ता है। वहीं कहा कि पहले चेलीडंगाल से 10 वोल्वो चलते थे पर अब 40 से 45 हो गये हैं। यही सब जाम का कारण बन रहा है। वोल्वो बस स्टैण्ड को काली पहाड़ी स्थानांतरण करना था पर नहीं किया गया। वहीं बर्नपुर बस स्टैण्ड के यूनियन के नेता समीर खान ने कहा कि बर्नपुर बस स्टैण्ड में टोटो के कारण जो जाम लगता है, उस समस्या के बारे में बताया गया और इसका समाधान करने पर जोर दिया। वहीं आसनसोल बस एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी बिजन मुखर्जी ने कहा कि आज की बैठक में उनकी तरफ से यह प्रस्ताव रखा गया कि वोल्वो, एसबीएसटीसी और इंटर स्टेट बसों को काली पहाड़ी में जो बस स्टैंड बनाया गया है, वहां से संचालित किया जाए। इस मौके पर डीसी ट्रैफिक पीवीजी सतीश, एसीपी ट्रैफिक आसनसोल विश्वजीत साहा, एसीपी ट्रेफिक-1 मोहम्मद जसीम, टीआई राणा अंबिका दत्ता, ट्रैफिक गार्ड ओसी अमीनूर रहमान खान, चिरणजीव गुहा रॉय, संदीप सोम, संजय कुमार भगत, बिनय लॉयक, सतीनाथ शील सहित अन्य लोग मौजूद थे।

डीसी ट्रैफिक ने कहा

डीसी ट्रैफिक पीवीजी सतीश ने कहा कि आसनसोल सब-डिवीजन के बस और मिनी बस एसोसिएशन को लेकर बैठक किया गया है, जिसमें शहर को कैसे जाम मुक्त करना है, इसे लेकर चर्चा किया गया। साथ ही बताया कि जहां-तहां पार्किंग एवं खासकर बीएनआर ब्रिज एवं हटन रोड के पास देखा जाता है कि बस को रोक कर सवारी चढ़ायी जाती है, जो नियम के खिलाफ है। आगे बताया कि लगभग 99 फीसदी टोटो का पंजीकरण संपन्न हो चुका है। अगले कुछ महीनों में इन सभी टोटो को रूट भी दे दिया जाएगा। बस मालिकों को अक्सर टोटो को लेकर शिकायत रहती है। उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में यह शिकायत पूरी तरह से दूर हो जाएगी और इस क्षेत्र को जाम मुक्त करवाया जा सकेगा।

SCROLL FOR NEXT