आसनसोल

सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक सिउड़ी शहर की मुख्य सड़क पर नही चलेंगे टोटो

सिउड़ी शहर को ट्रैफिक जाम से बचने के लिए बैठक में लिया गया निर्णय

Gopal Kumar Singh

राजेश, सन्मार्ग संवाददाता

बीरभूम : दैनिक ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए गुरुवार दोपहर सिउड़ी नगरपालिका में ई-रिक्शा (टोटो) ड्राइवरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगरपालिका के अधिकारियों के साथ-साथ ई-रिक्शा ड्राइवरों के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा के सिउड़ी नगर अध्यक्ष सुनयन भंडारी उपस्थित थे।

​लंबी चर्चा के बाद ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया। तय हुआ है कि व्यस्त समय के दौरान प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक सिउड़ी शहर की मुख्य सड़क पर ई-रिक्शा की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। यह नियम बेनीमाधव मोड़ से शुरू होकर प्रशासन भवन मोड़ होते हुए बस स्टैंड तक लागू रहेगा।

​इस फैसले के संबंध में सुनयन भंडारी ने बताया, सभी की सहमति से यह फैसला लिया गया है। इससे शहरवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। प्रशासन को उम्मीद है कि सभी के सहयोग से उठाया गया यह नया कदम शहर के ट्रैफिक को दूर करने और यात्रियों को राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

SCROLL FOR NEXT