आसनसोल

500 जरूरतमंदों को दिया गया तिरपाल

मंत्री के निर्देश पर जरूरतमंदों को दिया गया

Suraj Choudhary

सन्मार्ग संवावददाता

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के बोरो 6 कार्यालय में जरूरतमदों के बीच तिरपाल वितरित किया गया। गौरतलब है कि बीते रविवार हुये भंयकर बारिश से जो लोग प्र‍भावित हुये, उन्हें राज्य की शहरी विकास एवं नगर विभाग मंत्री अग्निमित्रा पॉल के निर्देश पर तिरपाल दिया जा रहा है। वहीं बुधवार को बोरो 6 कार्यालय में 500 जरूरतमंदों को तिरपाल दिया गया। तिरपाल पाकर जरूरतमंद लोगों ने मंत्री अग्निमित्रा पॉल को धन्यवाद देते हुये कहा कि इस बारिश के मौसम में तिरपाल उनके लिए बारिश से बचाव का मुख्य साधन है। नगर निगम द्वारा तिरपाल नहीं मिलता तो उनका घर में रहना मुश्किल हो जाता कारण बारिश होने से पूरा घर में पानी टपकता है और सामान खराब हो जाता है, तीन दिनों से काफी दिक्कतों में दिन एवं रात काटना पड़ा है। इस मौके पर असिस्टेंट इंजीनियर सरोज कुमार झा, कुंतल मुखर्जी, प्रताप मुखर्जी, सुमित माजी, सौरभ टोपो सहित सेनेटरी विभाग के सदस्य सहित अन्य लोग मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT