शिलान्यास समरोह में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को मां काली की मूर्ति भेंट करते श्याम सेल के निदेशक ललित बेरीवाला व साथ में हैं अन्य निदेशक  
आसनसोल

'मारवाड़ियों और गुजरातियों को बाहरी कहने वाले, मेजिया आइये'

ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा हेलीकॉप्टर भेजेंगे, मेजिया घूमकर जाइये

बांकुड़ा : एक बार फिर बाहरी का मुद्दा उठाकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर तंज कसा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बांकुड़ा जिला के मेजिया में 'श्याम स्टील' के विस्तार का शिलान्यास करने मेजिया आये थे। यहां अपने संबोधन में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर तंज कसते हुए कहा कि 'आपके पास बहुत समय है। एक बार प्लांट में आकर देख जाइए। इतने दिनों तक आप बातों-बातों में खासकर मारवाड़ियों और गुजरातियों को बाहरी कहती थीं। कहती थीं कि गुजरात व उत्तर प्रदेश नहीं बनने दूंगी पर मैं अभिभूत हूं कि प्लांट में मंदिर तो है ही, नंदी महाराज भी हैं, गौशाला भी है और साथ में नेताजी व रवींद्रनाथ की मूर्तियां भी हैं। आप आकर देख जाइए, मैं सरकारी हेलीकॉप्टर भेज दूंगा। शुभेंदु अधिकारी ने यह भी दावा किया है कि "अगर इस बार बीजेपी सरकार नहीं आती, तो श्याम स्टील ओडिशा चला जाता। बंगाल के लोग बच गए हैं। टीएमसी गई, तो बंगाल और बंगाली बच गए। बंगाल में 'गुंडा टैक्स' बंद हो गया है। मुंह मोड़ चुके उद्योगपति बंगाल लौट रहे हैं।

आने वाले दिनों में बंगाल में कौन-कौन से उद्योग आ रहे हैं?

उन्होंने उक्त सभा में आने वाले दिनों में बंगाल में आने वाले उद्योगों की सूची भी पेश की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिनों पहले 'लक्स कोजी' में निवेश हुआ था। आज उससे भी बड़ा निवेश हुआ है। परसों हावड़ा के धूलागढ़ में 700 करोड़ रुपये के 'अमूल प्लांट' का उद्घाटन अमित शाह करेंगे। पहले 600 करोड़ रुपये का निवेश आया था, इस बार 15 हजार करोड़ रुपये का निवेश आया है। दुर्गापुर में 4 हजार करोड़ का निवेश होने जा रहा है।

बांकुड़ा के पत्थर खदान कानूनी तरीके से खुलेगी

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि बांकुड़ा में बंद पत्थर खदानों को कानूनी रूप से प्रारंभ किया जायेगा। 

श्याम सेल के निदेशकों ने कहा हो रहा विकसित बंगाल का निर्माण

इस सभा में श्याम सेल के निदेशक ललित बेरीवाला ने कहा कि नये बंगाल के लिए बुनियाद रखी जा रही है। विकसित परिवार, विकसित भारत की सोच है श्याम स्टील परिवार का। उन्होंने संवाददाताओं को कहा कि वे उड़िसा में निवेश करने जाने वाले थे पर भाजपा के आने के बाद उनका मन बदल गया। वहीं केशव बेरीवाला ने कहा कि श्याम स्टील की सोच पूरे समाज की है। वहीं राघव बेरीवाला ने कहा कि श्याम सेल सिर्फ स्टील ही नहीं बल्कि कई नये उद्योग भी लगा रहा है। एडवांस इंडस्ट्री से लेकर डिफेंस से संबंधित इंड्रस्ट्री लगा रहा है। वहीं कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन श्याम स्टील के निदेशक भूषण बेरीवाला ने किया।

SCROLL FOR NEXT