आसनसोल

आसनसोल- दुर्गापुर को औधोगिक क्षेत्र में विकास लाने का यह चुनाव है : नरेंद्र मोदी

भाजपा की सरकार बनने के बाद चुन-चुनकर होगा हिसाब

आसनसोल : बंगाल में परिवर्तन लाने के लिए आसनसोल पोलो ग्राउंड ( स्टेडियम) में भाजपा द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विजय संकल्प सभा आयोजित की गई। गौरतलब है कि सभा में नरेंद्र मोदी के आते ही पूरा पोलो ग्राउंड मोदी-मोदी एवं जयश्री राम के नारे से गूंज उठा। वहीं सभा में जनता का संबोधित करते हुये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल में परिवर्तन की लहर तेज है और पूरा बंगाल परिवर्तन चाहता है, जो इस सभा के जनसैलाब से दिख रहा है। बंगाल में अगर जनता विकास चाहती है तो तृणमूल सरकार से मुक्ति लेनी होगी और इसका निर्णय जनता 23 अप्रैल को करेगी। आगे कहा कि 4 मई के बाद भाजपा की सरकार बनने के बाद बंगाल विकास की ओर अग्रसर होगा। बंगाल की जो संपत्ति विकास के काम आनी चाहिए, उसकी खुलकर लूट हो रही और कोयला खानों पर जो तणमूल के सिंडिकेट का कब्जा है, उन सबका चुन-चुनकर हिसाब होगा। आसनसोल - दुर्गापुर शहर उद्योग में काफी पिछड़ा हुआ है। भाजपा की सरकार बनने से एक नये उद्योग की स्थापना होगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा, उन्हें पलायन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह चुनाव सरकार बदलने का चुनाव नहीं है, आसनसोल को फिर से औद्योगिक क्षेत्र में लाने का चुनाव है और ये काम सिर्फ भाजपा की सरकार बनने के बाद ही हो सकता है। साथ ही आसनसोल- दुर्गापुर शहर को मेगा सिटी और प्रदूषण मुक्त सिटी बनाने का संकल्प लिया गया। जनता को आह्वान करते हुये कहा भाजपा का एक मंत्र है, सबका साथ सबका विकास, उसमें एक नया अध्याय जुड़ गया है तृणमूल के गुंडागर्दों का होगा सबका हिसाब। 4 मई के बाद नया कानून बनेगा और तृणमूल के हर गुंडे से चुन-चुन कर हिसाब लिया जायेगा। वहीं भाजपा के राज्य अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल में विकास लाने का वक्त आ गया है और ये काम आम जनता ही करेगी। साथ ही कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद बंगाल में कई कारखानों की स्थापना होगी और लोगों को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर 9 विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल, कृष्णेंदु मुखर्जी, जितेंद्र तिवारी, अजय पोद्दार, अरिजीत रॉय, डॉ. बिजन मुखर्जी, पार्थ घोष, लखन घोरोई, चंद्रशेखर बनर्जी, भाजपा जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, मनोज पाण्डे, तापस बोस, प्रसेनजीत भट्टाचार्य, विद्यासागर चटर्जी, काकोली घोष, बिमान रॉय, अपूर्व हाजरा, चंदन बाउरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।


SCROLL FOR NEXT