आसनसोल

तीन दुकानों में चोरी होने से सनसनी

दुकानदार चोर को पकड़ने के लिए बना रहे प्लान

बर्नपुर : हीरापुर थाना क्षेत्र के अपर रोड सड़क किनारे स्थित तीन दुकानों से चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। दुकानदारों का आरोप है कि लगातार चोर की घटना घट रही है। कभी किसी का दुकान का लोहा, किसी दुकान का चनाचूर तो किसी का मोबाइल चोरी हो रहा है। दुकानदार पप्पू साव ने कहा कि उनकी दुकान से मोबाइल किसी ने गायब कर दी और एक दुकान से गाड़ी ढंकने वाला तिरपाल भी गायब कर लिया गया है। वहीं चनाचूर दुकान के दुकानदार बंटी सिंह ने कहा कि उसकी दुकान से 3000 रुपये, 2 क्रेडिट कार्ड और 5-6 किलो चनाचूर की चोरी हुई है। आगे बताया कि इससे पहले भी चोरी हुई थी ओर पूरी दुकान में रखे चनाचूर गायब कर दिये गये थे। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बैग दुकान से बैग सिलने वाली सिलाई मशीन चोर उड़ा ले गये। उनका कहना है कि अब दुकान में कोई भी सामान रखने से डर लगने लगा है कारण आये दिन दुकान में चोरी हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि 3 से 4 लोगों पर शक है जो इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पिछले बार भी चोरी हुई थी तो पुलिस को सूचना दी गई थी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी, इसलिए वे लोग इस बार थाना में सूचना न देकर खुद ही चोर को पकड़ने के लिए प्लान बना रहे हैं।

SCROLL FOR NEXT